Adani Power Mirzapur Health Camp :-प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के अनवरत सेवाकाल से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार, 26 सितंबर को अडानी पावर मीरजापुर थर्मल यूपी पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्लांट परिसर में कार्यरत श्रमिकों का नि:शुल्क चिकित्सीय परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार श्रमिकों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
300 से अधिक श्रमिकों की हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर के दौरान 300 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य कार्यस्थल पर श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना भी रहा।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया।
सहायक श्रमायुक्त समेत अधिकारी रहे मौजूद
स्वास्थ्य शिविर में सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रमिक, पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से श्रमिकों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया गया।

