ब्रेकिंग न्यूज

Keshav Prasad Maurya Mirzapur :- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज मीरजापुर दौरा, मां विंध्यवासिनी के करेंगे दर्शन

Keshav Prasad Maurya Mirzapur Keshav Prasad Maurya Mirzapur

Keshav Prasad Maurya Mirzapur (मीरजापुर):- उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज मीरजापुर आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सरकारी हेलीकॉप्टर से लखनऊ से रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे पुलिस लाइन मीरजापुर पहुंचेंगे।

पुलिस लाइन से स्टाफ की कार द्वारा वे दोपहर करीब 2:05 बजे विंध्याचल पहुंचेंगे, जहां वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री 2:55 बजे होटल विंध्य रेजीडेंसी, रेहड़ा चुंगी, मीरजापुर में आयोजित तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Keshav Prasad Maurya Mirzapur
Keshav Prasad Maurya Mirzapur

Keshav Prasad Maurya Mirzapur :- पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

वैदिक सम्मेलन में शामिल होने के बाद केशव प्रसाद मौर्य करीब 3:25 बजे अष्टभुजा निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। यहां वे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Mirzapur news :-  राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.54 लाख से अधिक मुकदमों का निस्तारण, मीरजापुर में बना नया रिकॉर्ड

इसके बाद उप मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिले से जुड़े विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।

Keshav Prasad Maurya Mirzapur :- शाम को हेलीकॉप्टर से लखनऊ होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाम 4:45 बजे पुलिस लाइन मीरजापुर पहुंचेंगे। यहां से सरकारी हेलीकॉप्टर के माध्यम से वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

केशव प्रसाद मौर्य के मीरजापुर दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उनके आगमन और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *